जैसे कपकपाती ठण्ड में
एक कतरा आंच का
और बारिश थी जब ज़ोरो की
तब एक गरम चाय का प्याला
हम दफ्तर से निकले जब
तब ऐसा ही कुछ दिल ने चाहा
एक ख्याल सा आता रहा
कुछ ख्वाब सजाने का
इस ख्वाब की फरमाइशें
कुछ ज़्यादा महंगी नहीं थी ......
तारो की चादर सी
और चाँद की रौशनी सी
एक ऐसी जगह
जहाँ समंदर के किनारो पर
रेत की गोद में
हम सोये रहे
किसी शायर की तरह
जिसे मोहब्बत सी हो गयी है
एक खामोश सी ग़ज़ल से
खुदा के फ़रिश्ते सी
किसी बच्चे की मुस्कराहट से
खाली जेबो की कश्मकश से दूर
कुछ मुफ्त की हवाओ से
कल लौटेंगे दफ्तर जब
तब इस खामोश से ख्याल को
रख देंगे टेबल के कोने पर
एक तस्वीर में कैद
और मुस्कुराएंगे उसे देखकर
एक कतरा आंच का
और बारिश थी जब ज़ोरो की
तब एक गरम चाय का प्याला
हम दफ्तर से निकले जब
तब ऐसा ही कुछ दिल ने चाहा
एक ख्याल सा आता रहा
कुछ ख्वाब सजाने का
इस ख्वाब की फरमाइशें
कुछ ज़्यादा महंगी नहीं थी ......
तारो की चादर सी
और चाँद की रौशनी सी
एक ऐसी जगह
जहाँ समंदर के किनारो पर
रेत की गोद में
हम सोये रहे
किसी शायर की तरह
जिसे मोहब्बत सी हो गयी है
एक खामोश सी ग़ज़ल से
खुदा के फ़रिश्ते सी
किसी बच्चे की मुस्कराहट से
खाली जेबो की कश्मकश से दूर
कुछ मुफ्त की हवाओ से
कल लौटेंगे दफ्तर जब
तब इस खामोश से ख्याल को
रख देंगे टेबल के कोने पर
एक तस्वीर में कैद
और मुस्कुराएंगे उसे देखकर

awesome...
ReplyDeleteहर एक शब्द में है एक कतरा साँच का !!
ReplyDeleteThank you with words beyond :)
Delete